जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार किशनगढ़ के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Dec 21, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार आज शनिवार को किशनगढ़ के दौरे पर रही। इस दौरान किशनगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं किशनगढ़ में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भी उन्होंने शिरकत की। किशनगढ़ पहुंचने पर जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।