जायल: बोड़वा ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन की छत गिरने के मामले में जिला कलेक्टर ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित की
Jayal, Nagaur | Dec 23, 2024 नागौर जिले के जायल के बोड़वा ग्राम पंचायत में रविवार को निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरने के मामले में आज सोमवार को नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार रविवार को बोड़वा ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरने से चार श्रमिक घायल हो गए थे।