जायल: 24 दिसंबर को जायल व आस-पास के क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
Jayal, Nagaur | Dec 23, 2024 नागौर जिले के जायल सहित आसपास के क्षेत्र में कल मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे तक बंद रहेगी। वहीं आज सोमवार को विद्युत विभाग की और से नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि मंगलवार को जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कल मंगलवार को विद्युत आपूर्ति जायल,खिंयाला,धारणा, दुगस्ताऊ,जाखन,गुजरियास सहित आसपास के क्षेत्रों में बंद रहेगी।