संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार दोपहर मिनी सचिवालय परिसर स्थित जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद के विभिन्न अनुभागों में राजकीय कार्यों के निस्तारण तथा कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली तथा पंचायतीराज संस्थाओं की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।