नवादा: पुलिस ने सूचना के आधार पर मिर्जापुर से शराब माफिया को किया गिरफ्तार, भगवान के पीछे छुपा रखा था शराब
Nawada, Nawada | Jun 10, 2026 नवादा शहरी क्षेत्र के शराब माफिया पप्पू कुमार को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद टीम संख्या 3 ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना अंतर्गत मिर्जापुर स्थित पप्पू कुमार के आवास पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 156.25 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।