आज दिनांक- 10.09.2026 को गलगलिया, फतेहपुर, पाठामारी एवं गर्वनडंगा थाना अंतर्गत 'नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही, नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजग किया गया तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
Dighalbank, Kishanganj | Sep 10, 2026