मंदसौर: मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौराहे पर जताया आक्रोश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से अपने बयान पर सार्वजनिक क्षमा मांगने की मांग की।