सागर नगर: सागर कलेक्टर ने अपने चेंबर में आवेदकों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर चेंबर में आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को मामलों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए तथा प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायतों का समाधान किया।