सागर नगर: सागर सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटा हत्या का कैदी फरार, जमानतदार पर भी मामला दर्ज
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी बल्देव लोधी पैरोल खत्म होने के बाद सागर सेंट्रल जेल वापस नहीं लौटा। जेल प्रबंधन की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने बल्देव और उसके जमानतदार नवल लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बल्देव को 9 से 24 अक्टूबर तक पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन वह तय समय पर नहीं लौटा। पुलिस टीम उसकी दमोह जिले में तलाश कर रही है।