टीकमगढ़: डूड़ाखेरा गाव में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित,83 रोगियों को औषधि की गई प्रदान
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में जिले में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसीक्रम में आज ग्राम डूड़ाखेरा में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिसमें 83 रोगियों की जांच कर रोग अनुसार औषधि प्रदान की गई।शिविर में वात रोग कास चर्म रोग स्त्री रोग उदार रोग कृमि आदि रोगों की दवा प्रदान की गई एवं लूं से बचाव के लिए 368 लोगों को ग्लोनाइन का वितरण किया गया।