टीकमगढ़: गऊघाट के पास एक व्यक्ति के साथ लगभग आधा दर्जन लोगो ने की मारपीट,घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
गऊघाट के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।बताया गया कि व्यक्ति धनवाहा गाव से अपने गाव की ओर जा रहा था,रास्ते में गऊघाट के पास लगभग आधा दर्जन लोगो ने उसे रोककर शराब के नशे में गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट कर दी।घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।