टीकमगढ़: छापर खिसटोन गांव से एसपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित,दिगौड़ा पुलिस पर लगाया कार्यवाही न करने का आरोप
छापर खिसटोन गांव से पीड़ित पिता अपनी शिकायत को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा है। जहां उसने बताया कि उसकी बेटी की शादी दिगौड़ा थाना क्षेत्र के धामना गांव में हुई थी। ससुराल से उसकी बेटी लापता हो गई है। दिगौड़ा पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसकी शिकायत को लेकर वह एसपी दफ्तर पहुंचा है। न्याय की गुहार लगाई है।