टीकमगढ़: मंजना गांव में चार पहिया वाहन ने दो पहिया वाहन में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रुप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती
मजना गांव से घटना सामने आई है। जहा पर एक बाइक पर सवार होकर दो लोग जतारा की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में एक चार पहिया वाहन ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है।