सहसवान: जरीफनगर क्षेत्र में तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल, वीडियो वायरल
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गाँव भीमपुर दोस्तपुर में गांव के ही व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा करने और तमंचा लहरा कर जान से मारने की धमकी के मामले में विगत दो दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। न्यूज़ चैनलों के माध्यम से खबर को प्रसारित किया गया और पुलिस ने आरोपी योगेंद्र पुत्र जगपाल निवासी भीमपुर दोस्तपुर को गिरफ्तार किया गया।