Rewa जिला अस्पताल बिछिया में गुढ़ का युवक मोबाइल चोरी करते पकड़ाया लोगों ने कर दी कुटाई,,
रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाऊ जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
बताया गया कि देर रात अस्पताल में मरीज के परिजन आराम कर रहे थे। इसी दौरान युवक ने मौका पाकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में चोरी की घटना सामने आने के बाद मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
#ViratVasundhara #highlightseveryone #rewanews #highlight