नेशनल हाईवे 30 पर पीपरपानी के पास बन रहे एक पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार दो बजे स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप संचालक द्वारा निर्माण के दौरान दर्जनों शीशम के पेड़ कटवा दिए गए हैं। इसके साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाई गई पुलिया को भी पाट दिया गया है, जिससे आगामी बरसात में जलभराव की आशंका बढ़ गई