बैराड़: तहसीलदार ने 200 बोरी डीएपी खाद से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, चालक पर उर्वरक निरीक्षक ने दर्ज कराया मामला
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां करीब 1 माह पूर्ब बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने 200 बोरी डीएपी खाद से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा और बैराड़ थाना में सुपुर्दगी के रूप में रख दिया था। जहा शनिवार को कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक मुकेश कुमार दनेलिया ने बैराड़ थाना में एक लिखित आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने शाम 6 बजे मामला दर्ज कर लिया है।