झांसी: झांसी में चंचल हत्याकांड: मां बोलीं- जैसे बेटी की लाश दिखाई, वैसे ही आरोपी की लाश देखना चाहती हूं, उसे फांसी मिले
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2026 " जैसे उसने मेरी बेटी की लाश हमें दिखाई, वैसे ही हम भी उसकी लाश देखना चाहते हैं। पुलिस की कार्रवाई से हमें इंसाफ नहीं मिला है। यह कहना है चंचल की मां सपना का। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके में चंचल की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। सपना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। परिवार इसे इंसाफ नहीं मान रहा है।