पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों की सुरक्षा में SDRF तैनात, विष्णुपद-देवघाट और सीताकुंड पर 15 दिनों तक निगरानी
पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहा एसडीआरएफ, 15 दिनों तक रहेगी पैनी नजर
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पितरों की मोक्ष की कामना लेकर गयाजी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड जैसे प्रमुख पिंडदान स्थलों पर एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर उमेश्वर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में हवलदार नीलेश कुमार, सिपाही कुंदन कुमार, राधेश्याम शर्मा, संजय कुमार एवं ख्याति वर्मा श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात हैं। टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सब इंस्पेक्टर उमेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान 15 दिनों तक विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी आपदा या अप्रिय स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए एसडीआरएफ के जवान तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करना एसडीआरएफ की प्राथमिकता है।
#गयाजी #पितृपक्षमेला #पिंडदान #विष्णुपद #देवघाट #सीताकुंड #SDRF #गया #बिहार #PNAnewsindia