गिरिडीह टावर चौक पर झामुमो द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुआ।
SIR के नाम पर आम मतदाताओं को कथित रूप से परेशान करने और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में झामुमो साथियों ने जोरदार आवाज बुलंद की।
वोट जनता का अधिकार है, लोकतंत्र की ताकत है।
गरीब, मजदूर, किसान और आम लोगों के वोट के अधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसी भी योग्य मतदाता का नाम नहीं हटे—यही हमारी स्पष्ट मांग है।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी सहित जिले के तमाम पदाधिकारी एवं साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।