लालगंज: लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत में सड़क विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल
लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत में सड़क विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें नौ लोग घायल हो गए वहीं घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का इलाज किया गया तथा कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है