भभुआ: भभुआ न्यायालय ने पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव सहित 4 लोगों को भेजा जेल
Bhabua, Kaimur | Jun 6, 2025 भभुआ व्यवहार न्यायालय ने भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव सहित चार को जेल भेजा है। आज शुक्रवार को 2 बजे अधिवक्ता मंटू पांडेय ने बताया कि कैमूर के चर्चित पंकज यादव हत्याकांड को लेकर सदर अस्पताल भभुआ के सामने सड़क जाम करने के मामले में भभुआ थाना में कांड संख्या 888/18 केस मामले में कोर्ट में गवाही चल रहा था। उसी मामले में न्यायालय ने सभी को जेल भेजा है।