कोलायत: कोलायत के आर्यन स्कूल खजोड़ा में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए, हेल्पलाइन की दी जानकारी
आर्यन पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय खजोड़ा में गुरुवार को ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत साइबर अपराधों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। अधिकार मित्र पीएसवी रामदीन ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों एवं साइबर अपराधों प्रति जागरूक किया। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करने की जानकारी दी