बानसूर: रामपुर सीएचसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी, ओपीडी 400 के पार पहुंची
Bansur, Alwar | Apr 22, 2026 बानसूर क्षेत्र के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी अब 400 के करीब पहुंच गई है, जिससे परिसर में भारी भीड़ नजर आ रही है। मरीज सुबह से पर्ची बनवाने और इलाज के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं।