गुना: NH 46 साक्षी कॉलेज के पास खेत में खड़ा मिला ट्रक, 17 पशुओं को क्रूरता पूर्वक ढूंढ कर भरा, म्याना पुलिस ने की कार्यवाही
Guna, Guna | Jun 12, 2026 गुना में म्याना थाना के नेशनल हाईवे 46 पर साक्षी कॉलेज के पास रात में खेत में खड़े ट्रक से 17 पशुओं को पुलिस और गौ सेवकों ने मुक्त कराकर म्याना गौशाला में रखा है। 12 जून की सुबह पुलिस ने बताया, पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक की चेकिंग की, 14 भैंस 3 पाडे क्रूरता पूर्वक भरे पाए गए। शिवपुरी जिला निवासी दो लोगों को पकड़ा है। मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।