बांका: शहरी छठ घाट का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश
Banka, Banka | Oct 30, 2024 छठ पूजा की तैयारी को लेकर डीएम अंशुल कुमार व एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बुधवार की सुबह 11 बजे शहरी छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के तारा मंदिर स्थित छठ घाट, चांदन नदी छठ घाट, सैजपुर छठ घाट सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम द्वारा सभी छठ घाटों का साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया।