बांका: समुखियामोड़ के पास पुलिस ने देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 30, 2024 समुखियामोड़ के समीप से पुलिस ने मंगलवार की संध्या 5 बजे वाहन चेकिंग के दौरान देशी कट्टा व दो कारतूस के साथ बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि समुखियामोड़ के समीप एक बाइक को जब गश्ती पदाधिकारी ने रोका और तलाशी ली तो चालक पन्नुचक गांव निवासी राजा कुमार के पास से एक देशी कट्टा व 2 कारतूस बरामद किया गया।