बांका: लकड़ीकोला के पास तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Banka, Banka | Oct 30, 2024 लकड़ीकोला के पास बुधवार की सुबह 8 बजे बाइक सवार ने पैदल जा रही एक वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार लकड़ीकोला निवासी भूतेश्वर मोहाली की पत्नी जीरा देवी पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया।