बल्देवगढ़: दिनऊ गांव में अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पलेरा CHC में किया गया पोस्टमार्टम
दिनऊ गांव में अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका के पति प्रमोद अहिरवार ने बताया कि उसकी पत्नी विनीता अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पर पंचनामा की कार्यवाही की गई।इसके बाद मृतिका के शव का पलेरा सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया।