बिलासपुर हिंसा मामले के आरोपी सोहेल खान सहित अन्य आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुए पथराव और हिंसा के मामले में फरार चल रहे आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान ने मंगलवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ उसका जुलूस निकाला।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है और अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस फरार आरोपियों के साथ-साथ उनके सहयोगियों पर भी नजर बनाए हुए है।
एसएसपी के अनुसार, मामले में फरार अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ठाकुर राम सिंह की भी तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित सामग्री स�
Raipur, Raipur | Sep 2, 2026