जैसीनगर: जैसीनगर के जंगल में लगी भीषण आग, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
जैसीनगर वन परिक्षेत्र बिजौरा बीट जेरा रोड ठाकुर बाबा मंदिर के पास जंगल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। वहीं पास में रहने वाले किसान नरेंद्र डब्बू आठिया ने जब जंगल से धुआं उठता देखा तो तुरंत सूचना वनविभाग को दी, सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी और नरेंद्र डब्बू आठिया अपने साथियो को लेकर मौके पर पहुंचे जहां सूखे पत्तों का कटाव कर आग को फैलने से रोका।