गड़हनी: गड़हनी में एसएफसी गोदाम की लाखों खर्च कर की गई मरम्मत के बावजूद सामने भरा है पानी
गड़हनी एसएफसी गोदाम को अतिक्रमण मुक्त कर लाखों रुपए खर्च कर रिपेयर किया गया इसके बावजूद भी सामने पानी भरने के कारण गोदाम चालू नहीं हुआ। और गड़हनी के एक 100 एमटी स्टोर रूम में चलाया जा रहा है जबकि गड़हनी के एसएफसी का अपना 500 एमटी का गोदाम है लेकिन वर्षों से कब्जा में था। इस पर जिला प्रशासन और विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है, इस पर जल्द संज्ञान लेना चाहिए