जांजगीर: जांजगीर चांपा जिले में रेत घाटों की होगी विशेष निगरानी, अवैध रेत खनन और परिवहन पर दर्ज होगी एफआईआर
जांजगीर-चांपा जिले में सक्रिय रेत और खनिज माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला खनिज टास्क फोर्स को कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ अब केवल जुर्माना नहीं बल्कि सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।10 जून से 15 अक्टूबर तक वर्षाकालीन खनन।