चीनोर: ग्वालियर: सीवर जाम से भड़के लोग, वार्ड 15 में पार्षद देवेंद्र राठौर ने निगम के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
ग्वालियर में सीवर जाम से भड़के लोग: वार्ड 15 में पार्षद देवेंद्र राठौर ने निगम के खिलाफ धरना दिया ग्वालियर नगर निगम के वार्ड 15 वैष्णो पुरम क्षेत्र में लम्बे समय से जारी सीवर जाम और गंदगी की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। इसी मुद्दे पर शनिवार को शाम 4 बजे भाजपा पार्षद देवेंद्र राठौर ने निगम प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।