मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की टेडवा निवासिनी युवती ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पड़ोसी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया
बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे युवती ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि। मैं अपने घर में परचून की दुकान खोली हूं और मेरा पड़ोसी मेरी दुकान में आकर जबरदस्ती मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। जब मैं चिल्लाई तो मेरी मां घर में से निकाल कर बचाव करने लगी। पड़ोसी ने मेरी मां को मार कर घायल कर दिया। मेरी मां का इलाज वाराणसी में चल रहा है। मैं एसपी से न्याय मांगने आई हूं।