कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष एमडी चौपदार का एक वर्ष पूरा होने पर चित्तौड़गढ़ में गौसेवा कर कार्यक्रम मनाया गया। जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में सिटी मोक्षधाम गौशाला में गायों को 5 क्विंटल हरा चारा खिलाया गया। मदरसे में कुरान खानी कर दुआएं मांगी गईं ।