बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गरियाबंद जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एडीबी, ग्रामीण यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गृह निर्माण मंडल, राष्ट्रीय राजमार्ग, एवं सेतु निगम के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।