झारखंड के जमशेदपुर के बालीगुमा क्षेत्र में स्थित चंद्रेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर में आगामी 21 फरवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा सोमवार को 3:00 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 21 फरवरी से 1 मार्च तक वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन, हवन और विशेष आरती सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे।