कंश वध मेला को लेकर प्रशासन ने की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर मंथन
हमीरपुर के मौदहा ऐतिहासिक कंश वध मेला को लेकर शुक्रवार को मौदहा कोतवाली परिसर में प्रशासन ने संभ्रांत नागरिकों और मेला कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में मेला रूट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, झांकियों और दुकानों को निर्धारित समय पर हटाने समेत सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कर्णवीर सिंह और सीओ राजकुमार पाण्डेय ने संयुक्ता की एसडीएम ने कहा कि अतिसंवेदनशील अलाव मैदान में निर्धारित संख्या में ही लोगों की मौजूदगी रहेगी। अनावश्यक भीड़ या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
ईओ सीमा तोमर ने मेला रूट पर बेहतर सफाई व्यवस्था का भरोसा दिलाया, जबकि विद्युत विभाग के जेई राजू प्रसाद ने प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराने की बात कही। मेला कमेटी अध्यक्ष चिरौंजी लाल गुप्ता ने बताया कि वह कई वर्षों से मेला आयोजन में सहयोग करते आ रहे हैं।
बैठक में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी, सभासद वैभव सोनी और करीब आधा सैकड़ा समाज सेवी रहे मौजूद
हमीरपुर से शाहिद मसरूर पप्पू बुंदेला की रिपोर्ट
Hamirpur, Hamirpur | Sep 18, 2026