चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ लोकसभा में रेलवे के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए, स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का प्रयास रहेगा- CP JOSHI, MP
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बुधवार शाम एक प्रेस वार्ता में बताया कि रेलवे की दृष्टि से चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कामकाज हुआ है और इन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा. चित्तौड़गढ़ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में कदम उठाए जा चुके हैं. बुलेट ट्रेन के लिए भी लोकसभा क्षेत्र में दो स्टेशन का प्रस्ताव है.