कैराना: कैराना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 23, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रामडा रोड पर एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने शक के आधार पर पकड़ लिया। रविवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अहसान बताया।