बीकानेर: बीड़ी विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, कोटगेट थाने में मामला दर्ज
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में बीड़ी के बंडल को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना 2 अप्रैल रात की है, जहां सूरज टॉकिज के सामने वाली गली में हुई। बांद्राबास रानी बाजार निवासी आमीन पुत्र बशीर खान ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार आमीन और उसका दोस्त ओमप्रकाश परचून की दुकान पर बीड़ी लेने रुके थे।