हटा: बारिश से गुलजार हुआ मड़ियादो के प्रसिद्ध गौमुख धाम का जलप्रपात
Hatta, Damoh | Sep 30, 2026 मडियादो गांव के पास बफर जोन के जंगल मे स्थित प्रसिद्ध स्थल गौमुख धाम का जलप्रपात बारिश से गुलजार हो गया,वारिश के चलते नाला का जलस्तर बढ़ने से जलप्रपात और अधिक आकर्षक हो गया,प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर बड़ी सँख्या में लोग पँहुच रहे हैं और जंगल की खूबसूरती का आनंद लेकर पिकनिक भी मना रहे हैं ,जलप्रपात के आकर्षक नज़ारे के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए