हुज़ूर: शिक्षक भर्ती को लेकर भोपाल में बवाल, सीएम हाउस कूच कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा
Huzur, Bhopal | Apr 17, 2026 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती 2025 को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन शुक्रवार को उस समय तेज हो गया, जब वे सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पॉलीटेक्निक चौराहे के पास रोकते हुए खदेड़ दिया। अभ्यर्थियों का आप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कई लोगों को जबरन बसों में बैठकर खजूरी थाना ले जाया गया |