खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के रक्सा देवई गांव में ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 149 पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर हृदय राम त्रिपाठी ने अतिक्रमण हटाते हुए स्पष्ट किया कि यह सरकारी भूमि है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।