वैशाली थाना क्षेत्र के केशवपुर में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन सतीश कुमार ने रविवार को शाम लगभग 4 बजे बताया। शौच के लिए जा रहा था तभी बिजली के खंभे के पास करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आई। मृतक दिनेश कुमार भिखारी राय का पुत्र बताया गया है।