बड़ौद: ग्राम गड़ी में सोयाबीन की फसल चरने का विरोध करने पर 3 लोगों ने की मारपीट
बड़ौद थाना अंतर्गत ग्राम गड़ी में खेत में भैंस छोड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि सोयाबीन की फसल चर रही भैंस को लेकर विरोध करने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी।थाना बडौद से मंगलवार दोपहर 1 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रभु सिंह पिता भुवान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गड़ी के खेत में आरोपियों द्वारा भैंस छोड़ दी गई