बाह: उपजिलाधिकारी सृष्टि सिंह ने पिढोरा में चकमार्ग की पैमाईश कर अतिक्रमण हटवाया
ब्लॉक पिनाहट में उपजिलाधिकारी सृष्टि सिंह, नायब तहसीलदार डीसी पौरुष और खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ग्राम पिढोरा मंगलवार दोपहर 3 बजे चकमार्ग की पैमाईश कराते हुए अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य भी शुरू कराया गया। इस कार्रवाई में राजस्व और ब्लॉक टीम ने मिलकर प्रभावी कदम उठाए।