बाह: गुर्जा रामजस में जंगली जानवर की दहशत, फुटप्रिंट का वीडियो वायरल, वन विभाग हुआ अलर्ट
पिनाहट ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरनौटा के उपगांव गुर्जा रामजस में जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में भारी दहशत फैली हुई है। आदमखोर जानवर के फुटप्रिंट मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से ग्रामीण दिन-रात जागकर अपने घरों के बाहर पहरा दे रहे हैं। यह वीडियो सोमवार सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है।