बस्ती: चौकीदारों ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Basti, Basti | Feb 5, 2025 ग्रामीण चौकीदार विकास कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले चौकीदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर वेतन वृद्धि सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सहित अन्य तमाम चौकीदार उपस्थित रहे।